यूक्रेन संकट को लेकर PM Modi का बड़ा बयान, पुतिन के सामने कहा- भारत न्यूट्रल नहीं है…

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से स्वागत करने के बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे

यूक्रेन संकट को लेकर PM Modi का बड़ा बयान, पुतिन के सामने कहा- भारत न्यूट्रल नहीं है…

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से स्वागत करने के बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट  पहुंच महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अब हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता चल रही है। खबरों के अनुसार, इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग का लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट पर आपसे हमेशा बात हुई।

हम शांति के हर प्रयास में रूस के साथ खड़े हैं। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने वार्ता के दौरान बोल दिया कि भारत न्यूट्रल नहीं है, भारत शांति के साथ है। हम शांति की हर कोशिश का समर्थन करते हैं। दुनिया में शांति लौटनी चाहिए। हम सबको मिलकर शांति की तलाश करनी चाहिए। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस झगड़े के शांतिपूर्ण हल पर काम कर रहा है।

PC: statemirror 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें