इंटरनेट डेस्क। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार काफी एक्टिव नजर आ रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले समय में भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह की स्थिति बन सकती है। इन हालातों में हमले के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मुलाकात हुई। दोनों के बीच आधे घंटे तक आतंकवादी हमले सहित जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि पहलगाम में हुए हमले के बाद पीएम मोदी से उमर अब्दुल्ला किया मुलाकात काफी अहम है क्योंकि हमले के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू कश्मीर में फैले जन आक्रोश को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बयान दिया था कि इस जनाक्रोश ने उम्मीद की एक नई किरण जगाई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा था कि ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए जिससे जनता अलग-अलग पड़ जाए। इसके अलावा इस आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन भी किया गया था।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि लोगों के आक्रोश को देखकर यह लगता है कि अब वह दिन दूर नहीं है कि आतंकवाद का नाम इस दुनिया से खत्म हो जाएगा।
PC : livehindustan