PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त का लाभ लेने के लिए पूरा करना होगा ये काम, नहीं तो…

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त का लाभ लेने के लिए पूरा करना होगा ये काम, नहीं तो…

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों को ये राशि दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। अभी तक योजना की 23 किस्ते जारी हो चुकी है।

अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि इस किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को एक महत्वपूर्ण काम पूरा करना होगा। ये काम नहीं होने पर किसानों को 24वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी का काम करवाना होता है।

ई-केवाईसी का काम पूरा नहीं होने पर किसान योजना की 24वीं किस्त से वंचित हो जाएंगे। ई-केवाईसी ऑनलाइन भी की जा सकती है। इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है। इसमें ओटीपी आधारित ई-केवाईसी आप करवा सकते हैं। आपको जल्द से जल्द ये काम पूरा करवा लेना चाहिए।

PC: krishipitaara
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें