इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त कब जारी होगी, इसका खुलासा हो चुका है। केन्द्र सरकार की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19वीं किस्त को जारी करने की तारीख का खुलासा किया है।
खबरों के अनुसार, पटना में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसानों के लिए 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी। पटना में शिवराज सिंह ने कहा कि मैं बिहार के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री को बहुत बधाई देता हूं।
यहां कृषि और किसानों के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वितरण के लिए बिहार पधारेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों को ये राशि 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में हर चार माह में दी जाती है।
PC: Zee news
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala