इंटरनेट डेस्क। किसानों को अब पीएम सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, जिसे पीएम मोदी 24 फरवरी को जारी करेंगे। इस दिन पीएम मोदी डीबीटी के जरिए करोड़ों किसानों के खाते में 19वीं किस्त के पैसे भेजेंगे।
योजना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल बने हुए हैं। एक सवाल ये भी है कि क्या वे किसान भी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं? आज हम आपको इस संबंध में महत्वपूर्ण बात बताने जा रहे हैं।
बात ये है कि पीएम किसान याजना के नियमों के अंतर्गत वे किसान जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं, उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाता है। पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। केन्द्र सरकार की ओर से इस येाजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपए हर चार माह में दो-दो हजार रुपए की किस्त के रूप में देती है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala