PM Kisan Scheme: अगर नहीं मिला है 22वीं किस्त का लाभ तो अभी जाकर कर लें ये काम

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की गुवाहाटी में 22वहीं किस्त जारी कर किसानों को बड़ी सौगात दी है।

PM Kisan Scheme: अगर नहीं मिला है 22वीं किस्त का लाभ तो अभी जाकर कर लें ये काम

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की गुवाहाटी में 22वहीं किस्त जारी कर किसानों को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को करोड़ों किसान परिवारों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त हस्तान्तरित की है। इनमें राजस्थान के 66 लाख 76 हजार से अधिक किसान शामिल हैं, जिन्हें 1 हजार 355 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मिली है।

 खबरों के अनुसार, पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 18 हजार 640 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का हस्तांतरित की है। हालांकि बहुत से किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में 22वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। अगर आपकी भी ये किस्त नहीं आई है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किस्त का लाभ लेने के लिए क्या करना चाहिए।

किस्त अटकने के ये हैं प्रमुख कारण, कर लें ये काम
जिन किसानों ने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे काम नहीं करवाए हैं, उनकी किस्त सरकार की ओर से रोकी गई होगी। वहीं जिन्होंने आधार लिंकिंग नहीं करवाई है या बैंक अकाउंट में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है तो ये भी किस्त अटकने के कारण हैं। अगर आपकी इस कारणों से किस्त अटकी है तो आज ही ये काम पूरे कर लें। इसके बाद सबकुछ सही होने पर आपको अगली किस्त के साथ ही 22वीं किस्त की राशि भी मिल सकती है। देश में बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
PC:  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें