PM Kisan Scheme: बैंक खाते में तुरंत ऑन करवा लें ये ऑप्शन, नहीं तो अटक जाएगी 23वीं किस्त

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है।

PM Kisan Scheme: बैंक खाते में तुरंत ऑन करवा लें ये ऑप्शन, नहीं तो अटक जाएगी 23वीं किस्त

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। अभी तक योजना की 22 किस्ते जारी हो चुकी हैं।

अब किसानों को योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है। इस किस्त का लाभ लेने के लिए आपको बैंक खाते में एक काम करवाना होगा। ये काम पूरा नहीं होने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थी को डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का काम करवाना होता है। केन्द्र सरकार की ओर से किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से ही लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं होने पर किस्त अटक सकती है। आपको इसे तुरंत ही ऑन करवाना होगा।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें