PM Kisan Scheme: क्या पिता-पुत्र एक साथ ले सकते हैं योजना का लाभ? ये है नियम

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको पीएम किसान योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस योजना में केन्द्र सरकार की ओर से हर साल 6-6 हजार रुपए का लाभ किसानों को दिया जाता है।

pm kisan

 

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको पीएम किसान योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस योजना में केन्द्र सरकार की ओर से हर साल 6-6 हजार रुपए का लाभ किसानों को दिया जाता है। किसानों को ये राशि हर साल दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। बहुत से किसानों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि क्या पिता-पुत्र दोनों एक साथ इस योजना का लाभ ले सकते हैं? आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। योजना के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार, पति, पत्नी और उनके नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र के) बच्चों को मिलाकर एक परिवार माना जाता है। इसी कारण एक परिवार इकाई में से केवल एक ही सदस्य को योजना के तहत 2,000 रुपए की किस्त का लाभ ले सकता है। अगर पिता, पत्नी और नाबालिग बच्चा तीनों के नाम पर जमीन दर्ज है, तब भी पूरे परिवार में से केवल किसी एक ही व्यक्ति के खाते में पैसा भेजा जाता है। हालांकि बालिग बेटे के नाम अलग जमीन का खाता/खसरा दर्ज तो वह अलग से योजना का लाभ ले सकता है।