Pitru Paksha 2025: जाने कब से शुरू होने जा रहा हैं पितृपक्ष, कौन कौन सी तिथि के श्राद्ध आएंगे एक दिन

Pitru Paksha 2025: जाने कब से शुरू होने जा रहा हैं पितृपक्ष, कौन कौन सी तिथि के श्राद्ध आएंगे एक दिन

Pitru Paksha 2025: जाने कब से शुरू होने जा रहा हैं पितृपक्ष, कौन कौन सी तिथि के श्राद्ध आएंगे एक दिन

इंटरनेट डेस्क। एक सप्ताह के बाद पितृपक्ष की शुरूआत होने जा रही है। हिंदू धर्म में पितरों को श्रद्धांजलि देने और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण व पूजन का विशेष समय माना जाता है। यह पक्ष हर साल भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होता है और आश्विन अमावस्या तक चलता है। तो जानते हैं इस बार पितृपक्ष से जुड़ी जानकारी के बारे में।

कब से होगी शुरूआत
वर्ष 2025 में पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध से होगी। इस दिन विशेष रूप से मातृपक्ष यानी नाना-नानी आदि का तर्पण किया जाता है। पितृपक्ष का विधिवत आरंभ 8 सितंबर से होगा, जब आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर प्रतिपदा श्राद्ध किया जाएगा। यह पावन काल 21 सितंबर तक चलेगा, जो आश्विन अमावस्या के दिन समाप्त होगा।

एक दिन होंगे ये श्राद्ध
पितृपक्ष 2025 में तिथि व्यवस्था के अनुसार इस बार पंचमी और षष्ठी तिथि का श्राद्ध एक ही दिन किया जाएगा। चूंकि 12 सितंबर को दोपहर 1.20 बजे तक पंचमी तिथि है और इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी, वहीं अगले दिन यानी 13 सितंबर को सुबह 11.04 बजे तक ही षष्ठी रहेगी। इसलिए पंचमी और षष्ठी, दोनों का श्राद्ध 12 सितंबर को ही संपन्न किया जाएगा।

पूर्णिमा श्राद्ध-7 सितंबर 2025

प्रतिपदा श्राद्ध-8 सितंबर 2025

द्वितीया श्राद्ध- 9 सितंबर 2025

तृतीया श्राद्ध- 10 सितंबर 2025

चतुर्थी श्राद्ध-10 सितंबर 2025

पंचमी श्राद्ध और महाभरणी: 12 सितंबर 2025

षष्ठी श्राद्ध- 12 सितंबर 2025

सप्तमी श्राद्ध- 13 सितंबर 2025

अष्टमी श्राद्ध- 14 सितंबर 2025

नवमी श्राद्ध-15 सितंबर 2025

दशमी श्राद्ध- 16 सितंबर 2025

एकादशी श्राद्ध-17 सितंबर 2025

द्वादशी श्राद्ध-18 सितंबर 2025

त्रयोदशी और माघ श्राद्ध-19 सितंबर 2025

चतुर्दशी श्राद्ध-20 सितंबर 2025

सर्वपितृ अमावस्या (पितृ विसर्जन)-21 सितंबर 2025

pc- ndtv.in