Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में मची हलचल के बीच जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मची हलचल के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट  जारी कर दिए गए हैं।

Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में मची हलचल के बीच जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मची हलचल के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट  जारी कर दिए गए हैं। हालांकि ज्यादातर शहरों में आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को आज भी पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।

जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर तय हुई है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं हुई है। 

PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें