Petrol-Diesel Prices: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। यानी सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी आमजन को राहत दी है। लोगों को कीमतों में इजाफा होने की आशंका थी।

जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए में मिलेगा। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।

वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों द्वारा दोनों ही ईंधनों की कीमतों को रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं हुआ है।

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें