Petrol-Diesel Prices: क्या रक्षाबंधन के त्योहार से पहले घट गई हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? ये है ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी उपभोक्ताओं को कीमतों में कमी नहीं होने से राहत नहीं मिली है।

petrol

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी उपभोक्ताओं को कीमतों में कमी नहीं होने से राहत नहीं मिली है। लोगों का कीमतें कम होने का इंतजार समाप्त नहीं हुआ है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत आज भी 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर

रोजाना सुबह जारी होती हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों की ओर ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन लम्बे समय से कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। कीमतें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। इससे लोगों पर कई प्रकार से प्रभाव पड़ता है।