Petrol-Diesel Price: करवा चौथ पर भी नहीं मिली उपभोक्ताओं को राहत, आज ये हैं कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने करवा चौथ पर भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। कंपनियों ने शुक्रवार को भी  कीमतों में  बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol-Diesel Price: करवा चौथ पर भी नहीं मिली उपभोक्ताओं को राहत, आज ये हैं कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने करवा चौथ पर भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। कंपनियों ने शुक्रवार को भी  कीमतों में  बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीज़ल की औसत कीमत 91.03 रुपए प्रति लीटर है।

यानी कल से लेकर अब तक प्रदेश में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं किया है। वहीं देश के चार महानगरों में भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97,कोलकाता में पेट्रोल 104.95, डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल 92.35 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। मई 2022 में पेट्रोल-डीजल कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। लोगों को कीमतों में बड़ा बदलाव होने का इंतजार है। उनका इंतजार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है।

PC:  news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें