Pathaan Released: इंडिया में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म पठान अब बांग्लादेश में होगी रिलीज, 1971 के बाद पहली बार हिंदी मूवी होगी रिलीज

आपकों बता दें की फिल्म की रिलीज को लेकर पठान के प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स की ओर से ये जानकारी दी गई है

Pathaan Released: इंडिया में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म पठान अब बांग्लादेश में होगी रिलीज, 1971 के बाद पहली बार हिंदी मूवी होगी रिलीज

इंटरनेट डेस्क। भारत में कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान अब पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी रिलीज होगी। फिल्म 12 मई को बड़े पर्दे पर दर्शकों को देखने को मिलेगी। आपको बता दें की फिल्म पठान इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। लेकिन अब ये फिल्म बांग्लादेश में रिकॉड तोड़ेगी। लेकिन इसके साथ ही सबसे खास बात यह है कि फिल्म पठान पहली हिंदी फिल्म होगी जिसे बांग्लादेश में रिलीज किया जाएगा। 

आपकों बता दें की फिल्म की रिलीज को लेकर पठान के प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स की ओर से ये जानकारी दी गई है। पठान साल 1971 के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी।

pc- news18, amar ujala, jansatta