Paris Paralympics 2024: निषाद कुमार ने रजत पदक पर लगाई जंप, प्रीति पाल ने जीता दूसरा कांस्य 

खेल डेस्क। भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने सातवां पदक जीत लिया है। भारतीय एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप (टी47) में कमाल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Paris Paralympics 2024: निषाद कुमार ने रजत पदक पर लगाई जंप, प्रीति पाल ने जीता दूसरा कांस्य 

खेल डेस्क। भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने सातवां पदक जीत लिया है। भारतीय एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप (टी47) में कमाल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 2.04 मीटर की इस सीजन की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक जीता। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को एक मात्र स्वर्ण पदक अभी तक अवनि लेखरा ने वूमेन्स शूूटिंग 10 मीटर एयर राइफल (एसएच ए1) में जीता है। एथलेटिक्स में भारत को तीसरा पदक मिला है। 

निषाद ने दोहराया टोक्यों पैरालंपिक का प्रदर्शन
निषाद (24) ने इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भी इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। पुरुषों की हाई जंप (टी47) में अमेरिका के रोडरिक टाउनसेंड ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने ही टोक्यों पैरालंपिक में भी गोल्ड जीता था। 

भारतीय एथलीट निषाद ने इस इस प्रतियोगिता में 11 खिलाडिय़ों के बीच अपना दबदबा बनाते हुए 2.04 मीटर की छलांग लगाई। वहीं स्वर्ण पदक जीतने वाले टाउनसेंड ने 2.12 मीटर का मार्क पार करते हुए सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 

प्रीति पाल ने अपने नाम किया दूसरा पदक
वहीं भारतीय हाई जंपर राम पाल ने 1.95 मीटर की छलांग के साथ सातवां स्थान हासिल किया। इससे पहले पेरिस पैरालंपिक के एथलेटिक्स में प्रीति पाल ने अपना दूसरा पदक (कांस्य) अपने नाम किया। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर टी35 में कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रीति पाल (एथलेटिक्स) ने इससे पहले वूमेन्स 100 मीटर रेस (टी35) में भारत को कांस्य पदक जीता था। भारत को अभी पेरिस पैरालंपिक में कई पदक मिलने की उम्मीद है।

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें