Paris Paralympics 2024:  कपिल परमार ने रचा इतिहास, जूडो में जीता कांस्य, भारत को मिल चुके हैं इतने पदक

इंटरनेट डेस्क। पेरिस में खेले जा रहे पैरालिंपिक 2024 में भारतीय खिलाडिय़ों का पदक अभियान आठवें दिन भी जारी रहा। हालांकि, आठवें दिन भारत को केवल एक ही पदक मिला है।

भारत को आठवें दिन 60 किग्रा भार वर्ग में कपिल परमार ने जूडो में पदक दिलाया है। इसके साथ ही कपिल परमार ने अपनी नाम इतिहास दर्ज करवा लिया है।  वह पैरालिंपिक खेलों के इतिहास में जूडो में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही अब पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या कुल 25 हो गई है। 

गुरुवार को कपिल परमार ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए प्ले-ऑफ मुकाबले में ब्राजील के एलिएल्टन डि ओलिवेरिया को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा किया।  पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत अभी तक 5 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य सहित कुल मिलाकर 25 पदक अपने नाम कर चुका है। वहीं, तीरंदाजी की मिक्स्ड कैटेगिरी में भारत की हरविंदर सिंह और पूजा की जोड़ी को कांस्य पदक मुकाबले में हार मिली। 

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें