Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने खेलों के महाकुंभ में रचा इतिहास, एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

इंटरनेट डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को दूसरा पदक मिल गया है। ये पदक भी भारत को निशानेबाजी में मिला है। आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य अपने नाम किया है।

इस भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते। वहीं  कोरियाई जोड़ी केवल पांच राउंड ही जीतने में सफल रही। 

इस जीत के साथ ही भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गई हैं। मनु भाकर ने इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। 

इससे पहले साल 1900 के ओलंपिक में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो पदक अपने नाम कि थे, वह मूलत: ब्रिटिश थे। अब मनु भाकर एक ओलंपिक में दो पद जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय नागरिक हैं। 

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें