इंटरनेट डेस्क। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बराबर बनी हुई है। इस हालत में जानकारी मिली है कि राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह अपने आप में काफी महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि दोनों देशों के बीच फिलहाल तनाव काफी बढ़ा हुआ है। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसी या काफी अलर्ट मोड में है।
बता दें कि बीएसएफ का जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान की आर्मी ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ लिया था। भारतीय सेवा के भारी विरोध के बाद भी पाकिस्तान की आर्मी ने उसे वापस सौंपने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के इस जवान ने गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली थी।
पाकिस्तान की आर्मी की ओर से बीएसएफ के जवान की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। यहां समझने वाली बात यह है कि दोनों देशों के बीच पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। कई बार गलती से भारत और पाकिस्तान के रेंजर्स अगर बॉर्डर क्रॉस कर जाते थे तो दोनों ही देश उन्हें वापस भेज देते थे। हालांकि अभी दोनों देशों के बीच युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं जिसके कारण कोई भी देश किसी भी बात को हल्के में नहीं लेना चाहता है।
PC : economictimes