इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर देश की तीनों ही सेनाओं को खुल छूट दे दी है। इसी बीच पाकिस्तान की ओर से भारत को उकसावे वाला कदम उठाया गया है।
खबरों के अनुसार, पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अपनी फतह सीरीज की सतह-से-सतह पर हमला करने वाली मिसाइल का टेस्ट करने का बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान की इस मिसाइल की रेंज 120 किमी बताई जा रही है।
खबरों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से अब इस मिसाइल टेस्ट के जरिए अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया गया है। हालांकि ये भारतीय मिसाइलों के सामने कुछ भी नहीं है। भारत की सबसे कम रेंज वाली सतह से सतह पर हमला करने वाली मिसाइल की रेंज ही 150 किमी है। आपकों बता दें पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
PC: hindi.latestly
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें