इंटरनेट डेस्क। भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। अब ब्रासीलिया में आयोजित ब्रिक्स संसदीय मंच पर पड़ोसी देश पाक को झटका लगया है। खबरों के अनुसार, ब्रिक्स संसदीय मंच ने अब जम्मू-कश्मीर के पहलवाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने का संकल्प लिया। पाकिस्तान के लिए ये इस कारण बड़ा झटका है कि इसमें चीन के अलावा कई मुस्लिम देश भी शामिल हैं। ब्रासीलिया में आयोजित ब्रिस संसदीय मंच में भारत के अलावा ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक में भारत का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आतंकवाद को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज वैश्विक संकट बन चुका है, जिसका सामना अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही किया जा सकता है।
ओम बिड़ला ने इस चार कदमों की वकालत
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बैठक में चार प्रमुख कदमों क्रमश: आतंकी संगठनों की आर्थिक मदद बंद हो, इंटेलिजेंस साझा करने की प्रक्रिया तेज हो, तकनीक के दुरुपयोग को रोका जाए और जांच और न्यायिक प्रक्रियाओं में सहयोग बढ़ाने की वकालत की है। ओम बिड़ला द्वारा रखी गई इन बातों को बैठक में शामिकल सभी देशों की ओर से एकमत से स्वीकार कर अंतिम घोषणापत्र में शामिल किया।
गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ढांचों पर जवाबी हमले कर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।
PC: pib
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें