Pakistan क्रिकेट शर्मसार, युवा बल्लेबाज हैदर अली दुष्कर्म के आरोप में इंग्लैंड में हुआ गिरफ्तार

खेल डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर से बड़ा कलंक लगा है। अब युवा बल्लेबाज हैदर अली के दुष्कर्म के आरोप में इंग्लैंड में गिरफ्तार होने से पाकिस्तान क्रिकेट को शर्मसार होना पड़ा है।

Pakistan क्रिकेट शर्मसार, युवा बल्लेबाज हैदर अली दुष्कर्म के आरोप में इंग्लैंड में हुआ गिरफ्तार

खेल डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर से बड़ा कलंक लगा है। अब युवा बल्लेबाज हैदर अली के दुष्कर्म के आरोप में इंग्लैंड में गिरफ्तार होने से पाकिस्तान क्रिकेट को शर्मसार होना पड़ा है। खबरों के अनुसार, ये यह घटना पाकिस्तान शाहीन टीम के हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई थी। 

24 साल के हैदर अली पाकिस्तान ए टीम का हिस्सा हैं, जिन्हें पाक क्रिकेट बोर्ड की ओर से जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस की ओर से बलात्कार की रिपोर्ट प्राप्त करने की पुष्टि की गई है।  

ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने इस संबंध में बताया कि हमने 24 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। मैनचेस्टर के परिसर में 23 जुलाई 2025 को ये वारदात हुई थी। पीसीबी प्रवक्ता ने इस संबंध में कहा कि हमने हैदर को जांच पूरी होने तक निलंबित किया और इंग्लैंड में अपनी खुद की कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दें कि पाकिस्तान शाहीन ने इंग्लैंड दौरा 17 जुलाई से 6 अगस्त तक किया था। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें