Pak vs Aus: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह की गेंद देख दुनिया हुई हैरान, बल्लेबाज को भी नहीं लगी हवा, देखें वीडियो 

खेल डेस्क। पाकिस्तान ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के अन्तिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का आठ विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। रविवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए।

21 वर्षीय शाह ने 8.5 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के विपक्षी टीम के कप्तान जोश इंगलिस के साथ-साथ युवा सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क का विकेट भी शामिल है। 

शाह ने मैकगर्क को जिस गेंद पर आउट करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। उसे देख हर कोई हैरान है।  पाकिस्तान की तरफ से पारी का चौथा ओवर ओवर कर रहे शाह की पहली ही गेंद को मैकगर्क नहीं खेलने के लिए अपना बल्ला पीछे खींचने का प्रयास किया, लेकिन जबतक वह अपना बल्ला पीछे खिंच पाते तब तक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के पास जा चुकी थी। इस प्रकार उन्हें पवेलियन की राह देखनी पड़ी। ये देखकर सभी हैरान रह गए। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें