Pahalgam Terror Attack: पीएम मोदी के सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की ओर आज राजस्थान की राजधानी जयपुर ‘संविधान बचाओ’ अभियान के तहत एक बड़ी रैली आयोजित की गई।

Pahalgam Terror Attack: पीएम मोदी के सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की ओर आज राजस्थान की राजधानी जयपुर ‘संविधान बचाओ’ अभियान के तहत एक बड़ी रैली आयोजित की गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जरिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जयपुर के रामलीला मैदान में आज आयोजित रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई बड़े नेता शामिल हुए।

इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आयोजित सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी के नहीं आने को लेकर सवाल उठाया है।

इस हमले में जान गवांने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु में पीसी में कहा था कि पीएम को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, क्योंकि जब देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचे तो हम सभी को एकजुट रहना चाहिए। खडग़े ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के लोग आए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी नहीं आए। खडग़े ने इस दौरान कहा कि जब देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंची तो आप बिहार में प्रचार कर रहे थे। 

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें