Delhi Capitals की हार के बाद मालिक संजीव गोयन्का ने ऋषभ पंत को लेकर बोल दी है ये बात

खेल डेस्क। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 19 में हार के साथ शुरुआत हुई है। टीम को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

Delhi Capitals की हार के बाद मालिक संजीव गोयन्का ने ऋषभ पंत को लेकर बोल दी है ये बात

खेल डेस्क। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 19 में हार के साथ शुरुआत हुई है। टीम को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयन्का अचानक चर्चा में आए हैं।

उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर  वायरल हो रही है। इसमें वह कप्तान ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा जताते हुए नजर आ रहे हैं।मैच के बाद हेड कोच जस्टिन लेंगर, कप्तान ऋषभ पंत और खुद संजीव गोयन्का एक साथ नजर आए थे। ऐसा लगता है कि इसमें संजीव गोयन्का टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। इसके बाद संजीव गोयन्का ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि एक लंबा सीजन है, और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से जवाब देंगे।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें