India में इस साल अब तक 2.78 लाख से अधिक विद्युत चालित वाहन पंजीकृत हुए

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कलैंडर वर्ष 2023 में अब तक देश में 2.78 लाख से अधिक विद्युत चालित वाहन (ईवी) पंजीकृत हुए हैं।

India में इस साल अब तक 2.78 लाख से अधिक विद्युत चालित वाहन पंजीकृत हुए

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कलैंडर वर्ष 2023 में अब तक देश में 2.78 लाख से अधिक विद्युत चालित वाहन (ईवी) पंजीकृत हुए हैं। गडकरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश 'वाहन पोर्टल’ को अपनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, इसलिए ईवी पंजीकरण पर उनके आंकड़े आंशिक रूप से शामिल किये गये हैं, वहीं तेलंगाना तथा लक्षद्बीप के आंकड़े पोर्टल पर उपलब्ध नहीं हैं।

पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2022 में 10,20,679 और 2०21 में 3,29,808 ईवी पंजीकृत किये गये। गडकरी ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 2016-17 से 2022-23 (फरवरी 2023 तक) की अवधि में हरित राजमार्ग नीति के तहत 344.27 लाख पेड़ लगाये हैं।