नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना विपक्ष को बहुत भारी पड़ेगा: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जन आक्रोश महिला सम्मेलन के दौरान मातृशक्ति को संबोधित किया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना विपक्ष को बहुत भारी पड़ेगा: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जन आक्रोश महिला सम्मेलन के दौरान मातृशक्ति को संबोधित किया। जन आक्रोश महिला सम्मेलन में सीएम भजनलाल ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष को निशाने पर लिया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद रही।

सीएम भजनलाल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का अपमान करना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना विपक्ष को बहुत भारी पड़ेगा। इन परिवारवादी पार्टियों को नारी शक्ति आने वाले प्रत्येक चुनाव में सबक सिखाएगी।

मातृशक्ति का आशीर्वाद ही हमारी असली ताकत: भजनलाल
भजनलाल शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति का आशीर्वाद ही हमारी असली ताकत है। हम संकल्पबद्ध हैं कि हर बहन-बेटी को उसका मान, सम्मान और अधिकार दिलाकर रहेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बैरिकेड्स पर चढ़कर हंगामा किया
लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को सपोर्ट नहीं करने पर भारतीय जनता पार्टी ने इससे पहले विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। पदयात्रा को पुलिस ने कमिश्नरेट के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। वहीं  महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बैरिकेड्स पर चढ़कर हंगामा कर दिया।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें