Operation Sindoor: जैश कमांडर ने कैमरे पर किया स्वीकार, ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का पूरा परिवार हो गया था खत्म

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में भारत की और से किए गए ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी और उनके परिवार खत्म हो गए थे। इसको अब कबूल भी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास ने कहा है कि भारत के हमले में मसूद अजहर का पूरा परिवार मारा गया है। हालांकि भारत ने 6-7 मई की रात, जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, उसी के बाद कह दिया था कि मसूद अजहर का पूरा परिवार और दर्जनों आतंकवादी मारे गये हैं।

अब कबूल की बात
वहीं जैश ए मोहम्मद ने भी इस बात को कबूल कर लिया है। मसूद इलियास कश्मीरी, जैश ए मोहम्मद का कमांडर है जो मसूद अजहर का करीबी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था और पाकिस्तान के साथ साथ पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर भीषण हमले किए थे।

इलियास ने कैमरे पर कहा
यह बात एक जैश कमांडर मसूद इलियास ने कैमरे के सामने कबूल की है, ऑपरेशन के दौरान ही मसूद के परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की रिपोर्ट आई थी, लेकिन अब मसूद के खास आतंकवादी के कबूलनामे ने भारत के दावे पर मुहर लगा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकवादी ठिकाने पर भारतीय सेना जबर्दस्त प्रहार किया था, इसी हमले में मसूद का पूरा परिवार खत्म हो गया था।

pc- ndtv.in