जयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सीएम भजनलाल ने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 'प्रखर राजस्थान 2.0' अभियान व राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा 'ऑन डिमांड परीक्षा प्रणाली' के नवाचार का शुभारंभ किया।
इस बात की जानकारी सीएम भजनलाल ने आज खुद एक्स के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 'प्रखर राजस्थान 2.0' अभियान व राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा 'ऑन डिमांड परीक्षा प्रणाली' के नवाचार का शुभारंभ किया। साथ ही, शिक्षक दिवस विशेषांक शिविरा पत्रिका तथा शिक्षक सम्मान पुस्तिका का विमोचन भी किया। समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले गुरुजनों को शिक्षक सम्मान से अलंकृत कर सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा था कि महान शिक्षाविद्, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। इस अवसर पर समस्त गुरुजनों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी अपने गुरुओं से प्राप्त शिक्षा, मूल्यों और विचारों को जीवन में आत्मसात कर 'विकसित भारत' के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें