Offbeat: मां के गर्भ से पैदा नहीं हुई थी द्रौपदी, ऐसे हुआ था जन्म, ये राज जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

महाभारत के युद्ध के पीछे कई कारण हैं लेकिन उनमे से एक कारण द्रौपदी भी है। द्रौपदी महाभारत की मुख्य पात्र थी। महाभारत की कथा द्रौपदी के इर्द गिर्द घूमती है। आज हम आपको द्रौपदी से जुड़ी ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

Offbeat: मां के गर्भ से पैदा नहीं हुई थी द्रौपदी, ऐसे हुआ था जन्म, ये राज जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

pc: asianetnews

महाभारत के युद्ध के पीछे कई कारण हैं लेकिन उनमे से एक कारण द्रौपदी भी है। द्रौपदी महाभारत की मुख्य पात्र थी। महाभारत की कथा द्रौपदी के इर्द गिर्द घूमती है। आज हम आपको द्रौपदी से जुड़ी ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

द्रौपदी को क्यों मिले 5 पति?

द्रौपदी को 5 पति क्यों मिले, इसका जवाब आपको द्रौपदी के पिछले जन्म से मिल सकता है। द्रौपदी अपने पूर्व जन्म में एक ब्राह्मण कन्या थी। बेहद रूपवती होने के बावजूद जब उसका विवाह नहीं हुआ तो उसने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की। खुश होकर भगवान शिव प्रकट हुए और वरदान मांगने को कहा। उस ब्राह्मण कन्या ने महादेव से कहा कि ‘मुझे राजा भरत के वंश में उत्पन्न पति चाहिए।’ ऐसा द्रौपदी ने पांच दफा कहा। भगवान शिव ने कहा कि ‘तुमने 5 बार मुझसे भरतवंशी पति कीमांग की है। अगले जन्म में तुम्हें 5 भरतवंशी पति मिलेंगे।’ इसी कारण द्रौपदी को अगले जन्म में 5 पति मिले। 

कैसे हुआ था द्रौपदी का जन्म
महाभारत के अनुसार, द्रौपदी पांचाल के राजा द्रुपद की बेटी थी। उन्होंने द्रोणाचार्य से बदला लेने के लिए एक यज्ञ करवाया जिस से उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति हो जो द्रोणाचार्य से बदला ले सके। उस यज्ञ की अग्नि से पहले धृष्टद्युम्न उत्पन्न हुए और बाद में द्रौपदी। 

कैसे हुई द्रौपदी की मृत्यु?
जब पांडव सशरीर स्वर्ग जा रहे थे तो द्रौपदी भी उनके साथ थी। पांडव यात्रा करते-करते हिमालय तक पहुंच गए। तब उस से आगे पांडव सुमेरू पर्वत पर चढ़ाई कर रहे थे, तो वहां द्रौपदी लड़खड़ाकर गिर पड़ी। इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। भीम ने युधिष्ठिर से जब द्रौपदी की मृत्यु का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि  ‘द्रौपदी हम भाइयों में से अर्जुन को अधिक प्रेम करती थीं। इसलिए उसके साथ ऐसा हुआ है।’

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें