NZVSPAK: फिन एलन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बजाई बैंड, 16 छक्के और पांच चौके मार तोड़ा मैकुलम का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड के फिन एलन की तूफानी शतकीय पारी के आगे पाकिस्तान के गेंदबाजों की हवा निकल गई। इस बल्लेबाज का बल्ला ऐसा गरजा की उसने इस मैच में 16 छक्कों की बारिश कर दी। इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने डुनेडिन में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दी। 

बता दें की इस मैच में एलन ने 16 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 137 रन बनाए। इस पारी के माध्यम से उन्होंने पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैकुलम ने बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन की शतकीय पारी खेली थी। 

इस पारी के दम पर कीवी टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 224 रन बनाए। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है और अब दो मैच और खेलने है। 

PC- espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।