Farhan Akhtar की फिल्म डॉन 3 को लेकर आई अब ये बड़ी खबर, इस कलाकार की होगी एंट्री!

इंटरनेट डेस्क। फिल्ममेकर-एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर एक बड़ी खबर आई है। अभिनेता विक्रांत मैसी द्वारा प्रोजेक्ट छोडऩे के बाद उनकी जगह मेकर्स ने टीवी के एक जाने माने एक्टर को कास्ट करने की योजना बनाई है।

विक्रांत मैसी को फिल्म में विलेन के रोल के लिए कास्ट किया गया था। खबरों के अनुसार, अभिनेता विक्रांत मैसी ने डॉन 3 में अपने किरदार में ज्यादा गहराई ना होने के कारण फिल्म से बाहर होने का निर्णय लिया है।

खबरों के अनुसार, फिल्म डॉन 3 के लिए साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा या आदित्य रॉय कपूर को विक्रांत मैसी की जगह कास्ट किए जाने की खबरें चली थी, लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि फरहान अख्तर बिग बॉस 18 के विजेता करण वीर मेहरा को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं। अब आगामी समय ही बताएगा कि फिल्म में व्रिकांत मैसी की जगह कौनसा कलाकार लेगा।  

PC: indiatoday 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें