इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंक हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में ज्यादा कड़वाहट आ चुकी है। भारत ने इस हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की।
पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से स्पष्ट किया जा चुका है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल उसके कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत ही करेगा। इसी बीच पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ भारत से बातचीत और सुलह के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, अब पाक पीएम की ओर से कश्मीर, आतंकवाद, जल एवं व्यापार समेत सभी मुद्दों के समाधान के लिए भारत के साथ शांति वार्ता की इच्छा व्यक्त गई है। खबरों के अनुसार, तुर्किए से ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचने के बाद पाक पीएम शहबाज संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोल दिया कि वह शांति की खातिर भारत के साथ बातचीत को तैयार हैं। इस दौरान पाक पीएम ने भारत द्वारा युद्ध का रास्ता चुनने पर जवाबी कार्रवाई की धमकी भी दी।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें