इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का अब ऐतिहासिक गाथा चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में शानदार अभिनय देखने को मिलेगा। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा इसका प्रसारण आज से हर सोमवार से शुक्रवार रात 7:30 बजे किया जाएगा। इसमें वह राजमाता की भूमिका में नजर आएंगी। इस संबंध में दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में राजमाता की भूमिका निभाना मेरे कॅरियर के सबसे अर्थपूर्ण अनुभवों में से एक रहा है।
बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शािमल कोल्हापुरे ने इस संबंध में आगे कहा कि वह केवल एक ऐतिहासिक चरित्र नहीं हैं। वह एक मां हैं, एक मार्गदर्शक हैं और भारत के सबसे महान योद्धाओं में से एक के पीछे एक सशक्त स्त्री हैं।
आपको बता दें कि इस किरदार के लिए पद्मिनी कोल्हापुरे ने गहन शोध किया और खुद को उस समय की ऐतिहासिक व भावनात्मक भावना में पूरी तरह डुबो दिया। उन्होंने प्राचीन ग्रंथों, लोक कथाओं और विद्वानों के लेखों का अध्ययन भी किया है।
PC: hindi.webdunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें