अब फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी Kiran Bedi की अनकही कहानी, बनाई जाएगी बायोपिक

इंटरनेट डेस्क। अब देश की पहली महिला आइपीएस ऑफिसर किरण बेदी की भी दर्शकों को बायोपिक देखने को मिलेगी। ड्रीम स्लेट पिक्चर्स की ओर से हाल ही में इस बायोपिक की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

अब फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी Kiran Bedi की अनकही कहानी, बनाई जाएगी बायोपिक

इंटरनेट डेस्क। अब देश की पहली महिला आइपीएस ऑफिसर किरण बेदी की भी दर्शकों को बायोपिक देखने को मिलेगी। ड्रीम स्लेट पिक्चर्स की ओर से हाल ही में इस बायोपिक की आधिकारिक घोषणा कर दी है। किरण बेदी की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक का नाम बेदी: द नेम यू नो रखा गया है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शक किरण बेदी की अनकही कहानी को करीब से देखने का मौका मिलेगा। 

इसके माध्यम से देश के लोग जान सकेंगे कि कैसे एक महिला ने पुरुष प्रधान समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म के निर्देशक कुशल चावला अपने इंस्टा हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर इस संबंध में जानकारी दी है।

उन्होंने पोस्ट के माध्यम से कहा कि यह रहा! कुशल चावला की लिखित और निर्देशित डॉ. किरण बेदी के जीवन पर बायोपिक फीचर फिल्म हमारी अनाउंसमेंट है। आपको बता दें कि किरण बेदी साल 1972 में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनीं। 35 सालों तक देश की सेवा करने के बाद किरण बेदी ने साल 2007 में रिटायरमेन्ट लिया था। 

PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें