अब इस फिल्म में ट्रिपल रोल निभाएंगी Kangana Ranaut!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शानदार अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी  गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है। इस अभिनेत्री को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है।

खबर ये  कि फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' में ये अभिनेत्री ट्रिपल रोल निभाती नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2011 में रिलीज हुई आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म तनु वेड्स मनु को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली थी।

वहीं तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। दोनों फिल्म में कंगना रनौत और आर. माधन का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला था। अब खबर आ रही है कि तनु वेड्स मनु के तीसरे भाग की भी तैयारी हो रही है। खबरों की मानें तो निर्देशक आनंद एल राय और उनके राइटिंग पार्टनर हिमांशु शर्मा की ओर से तनु वेड्स मनु 3 की कहानी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

PC: navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें