इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब उनका आगामी समय में फिल्म कुबेरा में अभिनय देखने को मिलेगा। इस फिल्म को लेकर धनुष ने बड़ी बात कही है। खबरों के अनुसार, स्टार अभिनेता धनुष ने अपनी आगामी फिल्म कुबेरा को कॅरियर की बेहद खास फिल्म करार दिया है।
इस फिल्म में धनुष के साथ ही नागार्जुन अक्किनेनी,रश्मिका मंदाना और जिम सर्भकी का भी अभिनय देखने केा मिलेगा। हाल ही में हैदराबाद के प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म कुबेरा को लेकर धनुष ने कहा कि कुबेरा मेरी 51वीं तमिल फिल्म है। इस फिल्म के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला को धन्यवाद दिया है।
उन्होंने इस दौरान कहा कि थैंक यू शेखर सर और थैंक यू कि आप जैसे हैं वैसे ही हैं! आपने मुझे जो किरदार दिया है,वो दिल जीतने वाला है। धनुष अभी तक कई सुपरहिट फिल्में में अपने शानदार अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।
PC: filmibeat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें