इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले महीने मिलने की पूरी संभावना है। 18-20 अप्रैल को भाजपा की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बेंगलुरु में होने वाली बैठक से पहले बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है।
अभी जेपी नड्डा ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इस पद के लिए अब एक नया नाम निकलकर सामने आया है। वे नाम केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का है। 2019 से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही निर्मला सीतारमण दक्षिण भारत से आती हैं।
तमिलनाडु उनका गृह राज्य है। भारतीय जनता पार्टी का दक्षिण भारत में अभी ज्यादा प्रभाव नहीं है। दक्षिण भारत में एक भी राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है। दक्षिण भारत में अपने पैर पसारने के लिए निर्मला सीतारमण को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब आगामी समय ही बताएगा कि भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें