Noida: पत्नी से नहीं भरा मन तो युवक ने सहकर्मी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो...

इंटरनेट डेस्क। नोएडा से एक अब दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में आपको भी यकीन नहीं होगा।

Noida: पत्नी से नहीं भरा मन तो युवक ने सहकर्मी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो...

इंटरनेट डेस्क। नोएडा से एक अब दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में आपको भी यकीन नहीं होगा। अब यहां पर एक्सपोर्ट कंपनी में एचआर के पद पर काम करने वाले कर्मचारी पर युवती के साथ दुष्कर्म करने, विवाह करने और गर्भवती होने पर उसे छोडऩे का आरोप लगा है। पीडि़ता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि सेक्टर-63 क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती का साल 2023 में सेक्टर-63 स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में एचआर के पद काम करने वाले युवक से परिचय हुआ। पीडि़ता उसी कंपनी में सिलाई का काम करती थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। पीडि़ता को 31 दिसंबर 2023 को नया साल मनाने के लिए आरोपी युवक ने गढ़ी गोल चक्कर पर बुलाकर एक होटल में ले गया। यहां पर आरोपी ने पीडि़ता को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी था पहले से ही शादीशुदा
 पीडि़ता के होश में आने पर आरोपी ने युवती के साथ शादी करने का वादा किया। इसके बाद 28 फरवरी 2024 को देवप्रयाग में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद पीडि़ता गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद आरोपी ने युवती से दूरी बना ली। उसने युवती से संपर्क तोड़ दिया। फरवरी 2025 में पीडि़ता को आरोपी के माता-पिता से जानकारी मिली कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें