Noida: वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी और प्रेमिका ने कार में ही कर लिया ऐसा, लोगों ने देखा तो…

इंटरनेट डेस्क। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा से एक चौंकाने वाली खबर आई, जिसके बारे में जानकर आपकी नींद उड़ जाएगी।

Noida: वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी और प्रेमिका ने कार में ही कर लिया ऐसा, लोगों ने देखा तो…

इंटरनेट डेस्क। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा से एक चौंकाने वाली खबर आई, जिसके बारे में जानकर आपकी नींद उड़ जाएगी। यहां सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर कार में युवक-युवती के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव को देखकर  आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर आत्महत्या की है।

खबरों के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर के गली नंबर दो में रहने वाली रेखा देवी के रूप में की गई है।  पुलिस के अनुसार, युवती सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम किया करती थी। राहगीरों ने आज दोपहर करीब एक बजे अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान अवस्था में होने की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को कार अंदर से लॉक मिली। पुलिस ने शीशा तोड़कर युवक-युवती को बाहर निकाला। पुलिस को युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी थी।

PC: hindi.news18   
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें