Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सतीश पूनिया, फिर भी केवल एक स्कूटर ही है उनके नाम

इंटरेनट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया का संसद में जाना लगभग तय है। उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सतीश पूनिया, फिर भी केवल एक स्कूटर ही है उनके नाम

इंटरेनट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया का संसद में जाना लगभग तय है। उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। आज हम आपको सतीश पूनिया की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसका खुलासा उन्होंने राज्यसभा के नामांकन फॉर्म के साथ दिए गए एफिडेविट में किया है। 

इसके अनुसार, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया और उनकी पत्नी के पास 6.45 करोड़ की चल-अचल प्रॉपर्टी है। करोड़पति होने के बाद भी उनके बार कार या कोई भी फोर व्हीलर नहीं है। सतीश पूनिया के नाम केवल एक स्कूटर है। कार उनकी पत्नी के पास है।

उनके पास करीब तीन लाख रुपए की गोल्ड और पत्नी के पास करीब साढ़े सात लाख रुपए की गोल्ड और ढाई लाख की सिल्वर की ज्वेलरी है। भाजपा नेता सतीश पूनिया पर करीब 1.14 करोड़ का कर्ज भी है। उनके पास कई प्लॉट हैं। पत्नी के नाम राजगढ़, जयपुर में भी मकान होने का खुलासा हुआ है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें