Nepal: भूस्खलन की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत, एक ही परिवार के पांच जनों ने गंवाई जान

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी नेपाल में आज भूस्खलन के दो बड़े हादसे हुए हैं। यहां पर आज भूस्खलन की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, आज नेपाल के गुल्मी जिले के मलिका ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

नगर पालिका के अध्यक्ष देवी राम आर्यल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ये घातक भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण घर के ढह जाने से मारे गए सभी लोगों के बरामद कर लिए गए हैं।

जिला पुलिस के प्रवक्ता इंद्र बहादुर राणा एक अन्य हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि स्यांगजा जिले के फेदिखोला ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में मां और पुत्री न अपनी जान गंवाई है। नेपाल में इन मौतों की मौत के साथ ही 10 जून को मानसून के मौसम की शुरुआत से अब तक मरने वालों की संख्या लगभग 34 पहुंच चुकी है। 

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें