Navratri 2025: नवरात्रि का व्रत तोड़ने के तुरंत बाद नहीं खाएं ये चीजे, हो सकते हैं आप बीमार

Navratri 2025: नवरात्रि का व्रत तोड़ने के तुरंत बाद नहीं खाएं ये चीजे, हो सकते हैं आप बीमार

Navratri 2025: नवरात्रि का व्रत तोड़ने के तुरंत बाद नहीं खाएं ये चीजे, हो सकते हैं आप बीमार

इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा हैं जो आज समाप्त हो जाएगा। इस दौरान किए जाने वाले उपवास अष्टमी या फिर नवमी के दिन कन्या पूजन से खत्म होते है। लेकिन लंबे समय तक व्रत रखने के बाद अचानक इंसान के मन में कुछ अच्छा खाने की क्रेविंग उठने लगती है, लेकिन आज आपको बता रहे हैं की आपको उपवास के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए। नहीं तो आप बीमार भी हो सकते है। 

क्या नहीं खाना चाहिए?
नवरात्र के व्रत के बाद हमें क्या नहीं खाना चाहिए, इसमें सबसे पहले नंबर पर आता है कि हमें मसालेदार खाने से तुरंत बचना चाहिए, यह हमारे डाइजेशन सिस्टम के लिए खतरनाक है, ज्यादा मीठे या प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए, वरना इससे अचानक शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है, इसके साथ ही ज्यादा प्रोटीन या नॉन-वेज न खाएं।

क्या खाना चाहिए?
व्रत तोड़ते समय हमें कोशिश करनी चाहिए कि हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। आप इसके लिए फल, छाछ, दही या मूंग की दाल की खिचड़ी को चुन सकते हैं, इसका फायदा यह होता है कि इससे हमारा पाचन सिस्टम धीरे-धीरे एक्टिव होता है। 

pc- indiamart.com