National Weather Forecast: असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कहर ढा रही है बारिश, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। दिन दिनों असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भारी बारिश लोगों पर कहर ढा रही है। इन राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई लोगों की जान गई है।

National Weather Forecast:  असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कहर ढा रही है बारिश, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। दिन दिनों असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भारी बारिश लोगों पर कहर ढा रही है। इन राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई लोगों की जान गई है। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 85 हो चुकी है।  वहीं राजस्थान में भी मानसून का प्रभाव अभी बरकरार है। हालांकि मानसून ट्रफ के उत्तर की ओर खिसकने के कारण आज से बारिश का पैटर्न बदलने लगेगा। आज दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में वर्षा की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

वहीं बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आज से 5 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास बना लो प्रेशर एरिया अभी भी सक्रिय है। मानसून ट्रफ इस लो प्रेशर क्षेत्र से होकर सीकर, हमीरपुर, डेहरी, पूर्णिया होते हुए मणिपुर तक बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी
मौसम विभाग के अनुसार, आज से मानसून ट्रफ उत्तर की ओर शिफ्ट होने के कारण जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर, सिरोही, सांचौर, उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर के साथ ही बीकानेर, चूरू, नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर, भरतपुर और अजमेर के कई इलाकों में आज से 5 अगस्त तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश  हो सकती है।

PC: english.mathrubhumi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें