National Weather Forecast: राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, 2 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। गुजरात से लेकर असम तक में लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश लोगों पर कहर ढा रही है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। असम में बाढ़ की चपेट में आने से अभी तक 78 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।  

  National Weather Forecast: राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, 2 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। गुजरात से लेकर असम तक में लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश लोगों पर कहर ढा रही है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। असम में बाढ़ की चपेट में आने से अभी तक 78 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।  वहीं, गुजरात में नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने बिहार, उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत कई प्रदेशों में कुछ जगहों पर तेज से बहुत तेज बारिश का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी से बना डीप डिप्रेशन अब डिप्रेशन में बदलकर उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज से 2 अगस्त तक  राजस्थान में में बारिश का दौर तेज रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जयपुर, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चने का अलर्ट विभ्ज्ञाग ने जारी किया है।. मौसम विभाग की ओर से कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के ये जिले रहेंगे प्रभावित
मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान के राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर में भी इसी तरह का येलो अलर्ट जारी किया है।

PC: zeenews.india

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें