National Weather Forecast:राजस्थान सहित देश के इन राज्यों के लिए जारी हुआ है भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने मानसून की सक्रियता को देखते हुए आज भी राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में आज सबसे तेज बारिश हो सकती है।

National Weather Forecast:राजस्थान सहित देश के इन राज्यों के लिए जारी हुआ है भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने मानसून की सक्रियता को देखते हुए आज भी राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में आज सबसे तेज बारिश हो सकती है। वहीं  हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में हुई व्यापक बारिश के बाद इस प्रकार का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई इलाकों में मेघगर्जन, तेज अंधड़ और बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी और मध्य राजस्थान के हिस्सों में वायुमंडल में बने दबाव के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज बाड़मेर, बालोतरा और जालौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ ही ब्यावर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, करौली, सिरोही, उदयपुर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ़, पाली, जोधपुर,सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और बूंदी जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रहने की संभावना
इन सभी जिलों में मध्यम मेघगर्जन, वज्रपात और अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में भी प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रहने की संभावना है। राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, बालोतरा और जालौर में तेज मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अचानक बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें