इंटरनेट डेस्क। हर साल 29 दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उन खिलाड़ियों के योगदान को याद किया जाता जो लोगों को प्रेरित करते हैं।
इसी को देखते हुए खेलों पर भी कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। ये फिल्में खिलाड़ियों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करती हैं। इसमें से कई फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन सफल फिल्मों में चक दे इंडिया, भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और दंगल आदि शामिल हैं। उनके अलावा गोल्ड,सूरमा, 83 और साइना आदि फिल्मों को भी दर्शकों ने पंसद किया है।

चक दे इंडिया में शाहरुख खान ने किया शानदार अभिनय
चक दे इंडिया में शाहरुख खान ने कबीर खान की भूमिका निभाई है जो एक बदनाम हॉकी खिलाड़ी रहता है। इसके बाद वह महिला हॉकी टीम को कोचिंग देकर खुद के ऊपर लगे गद्दार के टैग को हटाता है। भाग मिल्खा भाग फिल्म भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के ऊपर बनी हुई है। मैरी कॉम में बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ओलंपिक मुक्केबाज एम मैरी कॉम का शानदार रोल निभाया था। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेट टीम के पूर्व भारतीय महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था।

आमिर ने महावीर सिंह फोगट की भूमिका निभाकर जीता दिल
बॉलीवुड के आमिर खान ने फिल्म दंगल में महावीर सिंह फोगट की भूमिका निभाकर सभी का दिल जीता था। गोल्ड में अक्षय कुमार ने हॉकी खिलाड़ी तपन दास की भूमिका में नजर आए। सूरमा हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी संदीप के जीवन पर बनी फिल्म है। फिल्म 83 कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम की की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म साइना बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित है।
PC: thequint, zoomtventertainment, abplive