Manipur में एन बीरेन फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री! भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने पेश किया दावा

इंटरनेट डेस्क। मणिपुर में एक बार फिर से एन बीरेन मुख्यमंत्री बन सकते हैं। खबरों के अनुसार, यहां पर एक बार फिर बड़ा खेल हो गया है।

 Manipur में एन बीरेन फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री! भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने पेश किया दावा

इंटरनेट डेस्क। मणिपुर में एक बार फिर से एन बीरेन मुख्यमंत्री बन सकते हैं। खबरों के अनुसार, यहां पर एक बार फिर बड़ा खेल हो गया है। खबरों के अनुसार, यहां राज भवन में दस सदस्यीय भारतीय जनता पार्टी विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात सरकार गठन का दावा पेश कर दिया है। सूत्रों से इस संबंध में जानकारी मिली है। सूत्र ने बताया कि उनका मानना है कि एक बार फिर मणिपुर में एन बीरेन का मुख्यमंत्री बनाना तय है। 

खबरों के अनुनसार, विधायक राधेश्याम ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि उन्हें 44 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जो एक लोकप्रिय और स्थिर सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने राज्य से बहुमत को मान्यता देने और शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है। आपको बात दें कि मणिपुर में विधायकों के आंतरिक विरोध के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार गिर गई थी। इसके बाद यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया था। एक बार फिर से यहां पर भाजपा की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। 

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें