केंद्र और राज्य सरकारें गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने भी हाल ही में राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसका नाम है माझी लड़की बहिन योजना (Maji Ladki Bahin Yojana)। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगर आप एक महिला हैं और महाराष्ट्र राज्य की निवासी हैं, तो आप भी इस योजना में आवेदन कर सकती हैं और इसका लाभ उठा सकती हैं।
इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसका लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या अविवाहित हैं। योजना के तहत महिलाएं हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता प्राप्त करेंगी।
माझी लड़की बहिन योजना को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 28 जून 2024 को शुरू किया था, ताकि राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
इस योजना के तहत महाराष्ट्र की सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। यह योजना खासकर इसलिए शुरू की गई है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें, उनका आत्म-सम्मान बढ़े, और वे अपने फैसले खुद ले सकें। महिलाएं इस योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं।