Muzaffarpur: अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 5 मरीजों की मौत, कई घायल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने साधी चुप्पी

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सबसे बड़े अस्पताल माने जाने वाले प्रसाद हॉस्पिटल में आज एक भयावह हादसा हुआ। यहां आईसीयू वॉर्ड में आज अचानक से आग लग गई।  आग में अब तक 5 मरीजों की जान चुकी है।  जबकि कई अन्य मरीज घायल हैं। गुरुवार सुबह करीब 3.00 बजे हुए इस हादसे ने पूरा इलाके को हिला कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि आईसीयू में 13 से 15 मरीज गंभीर हालत में भर्ती थे। आग लगने के बाद वे खुद बाहर भी नहीं निकल सकते थे,ऐसे में धुएं और ऑक्सीजन की कमी के बीच कई लोगों की मौत हो गई, इस बीच जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बिहार सरकार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर की घटना पर कुछ नहीं बोला। पत्रकार लगातार उनसे सवाल करते रहे, लेकिन निशांत कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी इस मामले में चुप्पी साधे रखी।

pc- abp news