MS Dhoni: धोनी के घुटने की हुई सफल सर्जरी, आईपीएल के पहले ही मैच में हो गए थे चोटिल

जानकारी के अनुसार धोनी गुजरात के खिलाफ  पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे।

MS Dhoni:  धोनी के घुटने की हुई सफल सर्जरी, आईपीएल के पहले ही मैच में हो गए थे चोटिल

इंटरेनट डेस्क। आईपीएल 2023 में चेन्नई को विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन हुआ। धोनी आईपीएल के पहले ही मैच के  दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गई। 

सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो धोनी की सर्जरी सफल रही है। वहीं चेन्नई सुपर किंग के सीइओ काशी विश्वनाथ ने धोनी को अगले सीजन के मिनी ऑक्शन से रिलीव किए जाने पर कहा, सच कहूं तो हमने अभी नहीं सोचा है। यह धोनी पर निर्भर करता है कि वह आगे क्या फैसला लेंगे।

जानकारी के अनुसार धोनी गुजरात के खिलाफ  पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई, जिसके बाद धोनी चोटिल हो गए। मैच के बाद मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर अपडेट दिया था।

pc- tv9 bharatvarsh